{"_id":"6ac936f901fcb486260590a4","slug":"policeman-beats-wife-and-drives-her-and-their-daughter-out-of-the-house-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-164196-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पुलिसकर्मी पत्नी को पीटकर बेटी के साथ घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पुलिसकर्मी पत्नी को पीटकर बेटी के साथ घर से निकाला
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला पुलिसकर्मी को बेटी समेत पीटकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि पति ने दूसरी शादी भी कर ली।
सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर निवासी नीलम ने बताया कि उसकी शादी थरियांव थाना क्षेत्र के इमादतपुर गांव निवासी सिद्धार्थ सिंह से इसी वर्ष 13 मई को हुई थी। वर्ष 2016 में पुलिस कांस्टेबल के पद पर भर्ती होने के बाद उसकी तैनाती प्रयागराज में हो गई।
आरोप है कि पति सिद्धार्थ सिंह, ससुर सवानी प्रसाद, सास धन्नो देवी, जेठ राजेश, जेठानी संगीता, ननद गीता और जेठ के बेटे अजय ने 10 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे प्रताड़ित करने लगे। नीलम का आरोप है कि सितंबर 2018 में पति ने बेटी रिया सिंह गौतम को पीटा और प्रेस से उसका पैर जला दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि रुपये न मिलने पर पति ने बिंदकी के जनता गांव में दूसरी शादी कर ली। इसके बाद बेटी समेत उसे घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।