फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Stack of paper carried by 25 thousand

कागज की गड्डी थमाकर उचक्कों ने उड़ाए 25 हजार

Thu, 11 Aug 2016 12:19 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 11 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Stack of paper carried by 25 thousand
रुपये - फोटो : getty images
अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को उचक्कों ने एक किसान को अधिक रकम देने का झांसा देकर कागज की नकली गड्डी थमाकर 25 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। शंकरगंज चौराहा पर दिनदहाड़े हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


इससे पहले कि किसान कुछ समझ पाता, उचक्के वहां से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस वारदात की पड़ताल कर रही है। खानपुर चपुरा गांव निवासी सुनील यादव सुबह बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा छतउवा में रुपया निकालने गया था।
विज्ञापन


उसने बैंक से 25 हजार रुपये निकाला और फिर साइकिल से घर चल दिया। शंकरगंज चौराहा पर दो युवकों ने उसे रोका। यह कहते हुए 25 हजार देने की बात कही कि वह उनसे 32 हजार रुपये ले ले। इस पर युवकों ने नकली रुपयों की गड्डी थमाकर असली 25 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना की जानकारी से लोगों का मजमा लग गया। मोहनगंज थानेदार रामराघव सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करके उचक्के पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed