{"_id":"57c485ae4f1c1bc6602cb851","slug":"six-laks-cargo-flown-home-and-sai-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर और साईं मंदिर से छह लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर और साईं मंदिर से छह लाख का माल उड़ाया
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 30 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रगतिपुरम् कॉलोनी में हुई चोरी की घटना के बाद बिखरे पड़े सामान को देखती पीड़ित महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल एरिया थाना क्षेत्र में रविवार रात चोरों ने घर और सार्ईं मंदिर से नकदी समेत छह लाख का माल पार कर दिया। एक ही रात प्रगतिपुरम कॉलोनी में चोरी की दो वारदातों से हड़कंप मच गया। मंदिर में चोरी की वारदात से भक्तों में आक्रोश व्याप्त है।
फोरेसिंक टीम और पुलिस ने पड़ताल की। इलाकाई पुलिस जल्द घटनाओं का खुलासा करने का दावा कर रही है। प्रगतिपुरम कॉलोनी में सांई मंदिर है। मंदिर के पुजारी महेंद्र और हरिकिशन शुक्ला रात में अपने आवास चले गए। रात में खिड़की तोड़कर चोर मंदिर के अंदर घुसे।
इसके बाद दान पेटी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह पुजारी मंदिर गए तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। आसपास के लोग एकत्र हो गए और चोरी की वारदात पर नाराजगी जताई। मिल एरिया थानेदार अशोक सिंह और फोरेसिंक टीम ने पूरे मामले की पड़ताल की।
विज्ञापन
मंदिर के सह सचिव मुकेश जायसवाल ने थाने में तहरीर में कहा है कि चोरों ने एक किलो का चांदी का एक छत्र, 50 ग्राम चांदी का गिलास, 100 ग्राम चांदी के बाबा के चरण, 100 ग्राम चांदी की रुद्राक्ष की माला और 45 हजार रुपये की नकदी चोरी की है। सह सचिव का कहना है कि ढाई लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई है।
इसी तरह प्रगतिपुरम कॉलोनी की रहने वाली मनोरमा पांडेय के घर चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर चोरी की। मनोरमा पांडेय के मुताबिक चोरों ने सोने की कान की बाली, चांदी के तीन जोड़ी पायल, चांदी की कटोरी, सोने का मंगलसूत्र, 100 ग्राम चांदी की बिछिया, मोबाइल, कपड़े और 45 हजार रुपये की नकदी समेत साढ़े तीन लाख का सामान चोरी किया है।
एक ही रात चोरी की वारदातों होने से प्रगतिपुरम कॉलोनी में रहने वाले नागरिकों में हड़कंप मच गया है। थानेदार का कहना है कि जल्द चोरों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा। जांच के दौरान पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा। जो खराब मिला। अब पुलिस पास ही स्थित एक कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।