फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Six laks cargo flown home and Sai temple

घर और साईं मंदिर से छह लाख का माल उड़ाया

Tue, 30 Aug 2016 12:27 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 30 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Six laks cargo flown home and Sai temple
रायबरेली में सोमवार को मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रगतिपुरम् कॉलोनी में हुई चोरी की घटना के बाद बिखरे पड़े सामान को देखती पीड़ित महिला। - फोटो : अमर उजाला
मिल एरिया थाना क्षेत्र में रविवार रात चोरों ने घर और सार्ईं मंदिर से नकदी समेत छह लाख का माल पार कर दिया। एक ही रात प्रगतिपुरम कॉलोनी में चोरी की दो वारदातों से हड़कंप मच गया। मंदिर में चोरी की वारदात से भक्तों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


फोरेसिंक टीम और पुलिस ने पड़ताल की। इलाकाई पुलिस जल्द घटनाओं का खुलासा करने का दावा कर रही है। प्रगतिपुरम कॉलोनी में सांई मंदिर है। मंदिर के पुजारी महेंद्र और हरिकिशन शुक्ला रात में अपने आवास चले गए। रात में खिड़की तोड़कर चोर मंदिर के अंदर घुसे।
विज्ञापन


इसके बाद दान पेटी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह पुजारी मंदिर गए तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। आसपास के लोग एकत्र हो गए और चोरी की वारदात पर नाराजगी जताई। मिल एरिया थानेदार अशोक सिंह और फोरेसिंक टीम ने पूरे मामले की पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के सह सचिव मुकेश जायसवाल ने थाने में तहरीर में कहा है कि चोरों ने एक किलो का चांदी का एक छत्र, 50 ग्राम चांदी का गिलास, 100 ग्राम चांदी के बाबा के चरण, 100 ग्राम चांदी की रुद्राक्ष की माला और 45 हजार रुपये की नकदी चोरी की है। सह सचिव का कहना है कि ढाई लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई है।

इसी तरह प्रगतिपुरम कॉलोनी की रहने वाली मनोरमा पांडेय के घर चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर चोरी की। मनोरमा पांडेय के मुताबिक चोरों ने सोने की कान की बाली, चांदी के तीन जोड़ी पायल, चांदी की कटोरी, सोने का मंगलसूत्र, 100 ग्राम चांदी की बिछिया, मोबाइल, कपड़े और 45 हजार रुपये की नकदी समेत साढ़े तीन लाख का सामान चोरी किया है।


एक ही रात चोरी की वारदातों होने से प्रगतिपुरम कॉलोनी में रहने वाले नागरिकों में हड़कंप मच गया है। थानेदार का कहना है कि जल्द चोरों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा। जांच के दौरान पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा। जो खराब मिला। अब पुलिस पास ही स्थित एक कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed