{"_id":"57643f754f1c1b4c0511be46","slug":"shops-shut-traders-expressed-opposition","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने दुकानें बंद रख जताया विरोध ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारियों ने दुकानें बंद रख जताया विरोध
अमर उजाला/रायबरेली
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
नाराज व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छतोह ब्लॉक क्षेत्र के बभनपुर चौराहा पर शुक्रवार को व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। साथ ही गुरुवार को एक दुकानदार के दुकान पर हुई तोड़फोड़ पर नाराजगी जताई। गौरतलब है कि गुरुवार को बभनपुर गांव में कोटे की दुकान के चयन को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया था। इस दौरान दुकानदार पप्पू अग्रहरि की दुकान में तोड़फोड़ की गई थी।
इससे गुस्साए व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। व्यापारी अरविंद कुमार, संत शरण द्विवेदी, गिरीशचंद्र यादव, रवेंद्र कुमार, ओम प्रकाश, ज्वाला प्रसाद द्विवेदी आदि दुकानदारों ने आक्रोश जताया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
नए सिरे से कराया जाए मतदान
परशदेपुर (रायबरेली)। बभनपुर गांव के भूपेंद्र कुमार ने शुक्रवार को एसडीएम सलोन मोतीलाल यादव से मुलाकात की। उन्होंने एसडीएम को बताया कि गुरुवार को ब्लॉक के अफसरों की ओर से प्रत्याशी अरविंद कुमार के पक्ष में मतदान करा दिया गया था।
विज्ञापन
विरोध करने पर अरविंद कुमार और उनके समर्थकों ने विवाद किया था। उन्होंने कहा कि दोबारा मतदान कराया जाए, वरना धरना शुरू होगा। एसडीएम ने मामले में उचित कार्रवाई करने की बात कही है।