फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Seven people killed in road accident coming to attend the funeral in Raibareli

अंतिम संस्कार में शामिल होने रायबरेली आ रहे सात लोगों की सड़क हादसे में मौत

Sat, 20 Feb 2016 12:02 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Seven people killed in road accident coming to attend the funeral in Raibareli
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंग के पास टैंकर से जीप की भिड़ंत के बाद जीप के खाईं में चले जाने से यह हादसा हुआ। इसकी सूचना सलोन पहुंची तो परिवार में रोना पीटना मच गया। परिवार के लोग राजगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


सलोन कस्बे के रहने वाले उस्ताद राशिद खां का गत दिवस कोलकाता में निधन हो गया था। उनका शव शुक्रवार को सलोन लाया गया, जहां उनको अंतिम विदाई दी गई। उधर, राशिद खां के छोटे भाई अब्दुल हफीज खां का परिवार सलोन में मिट्टी देने के लिए मुंबई से आ रहा था।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के राजगढ़ के पास सारंग में टैंकर से जीप की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद जीप खाई में चली गई, जिससे उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई।

परिवार के मो. अफसर ने बताया कि हादसे में उस्ताद के भतीजे एवं अब्दुल हफीज खां के बेटे महफूज (52) इनकी पत्नी अकबरी (48), दो बेटे जावेद (28), सोनू (26), साली हुसना बानो (30) एक आठ साल की लड़की व एक अन्य की मौत हो गई। वाहन चालक यूसुफ निवासी मुम्बई की भी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हादसा मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंग के पास हुआ है। यहां से परिवार के लोग रवाना हो गए हैं। घटना को लेकर परिवार के लोग ही नहीं, सलोन वासी भी गम में डूबे हुए हैं।

उस्ताद अब्दुल राशिद खां सुपुर्द-ए-खाक
सलोन। जिले के सलोन कस्बे के करीमगंज में जन्मे पद्मश्री से सम्मानित अब्दुल राशिद खां को शुक्रवार को अंतिम विदाई दी गई। ईदगाह स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

यहां पर उनके परिवारीजन के साथ काफी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। गौरतलब है कि गुरुवार को कोलकाता में उस्ताद अब्दुल राशिद खां का निधन हो गया था। यह खबर सुनकर संगीत प्रेमियों, बुद्धिजीवियों में शोक की लहर दौड़ गई। वे 107 वर्ष के थे।


भारतीय शास्त्री गायन के क्षेत्र में उन्होंने कई मुकाम हासिल किए थे। कोलकाता से उनका शव जहाज से लखनऊ लाया गया। इसके बाद निजी वाहन से कस्बा स्थित आवास लाया गया। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का तांता लग गया। इसके बाद ईदगाह स्थित कब्रिस्तान में नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed