{"_id":"576440364f1c1ba93b11b9dc","slug":"select-the-quota-in-the-shadows-of-pac-and-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी और पुलिस के साये में कोटे का चयन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएसी और पुलिस के साये में कोटे का चयन
अमर उजाला/रायबरेली
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
मतदान को लेकर रहा गहमागहमी का माहौल
- फोटो : अमर उजाला
छतोह ब्लॉक के मकदूमपुर में कोटा चयन को लेकर हुए बवाल के बाद शुक्रवार को पुलिस और पीएसी के साये में मतदान कराया गया। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी तनातनी रही। इसमें भूपेंद्र सिंह ने संतोष सिंह को 11 वोट से हराकर कोटा हासिल कर लिया। कोटा चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।
गौरतलब है कि गुरुवार को कोटा चयन को लेकर दोनों पक्षों में काफी बवाल हुआ था। पथराव के कारण मौके पर गए अधिकारी भाग गए थे। मामले को डीएम सूर्यपाल गंगवार ने गंभीरता से लिया। अवर अभियंता लघु सिंचाई शैलेंद्र प्रताप सिंह, वीडीओ केके पांडेय, एसओ नसीराबाद राम औतार पुलिस और पीएसी के साथ प्राथमिक विद्यालय मकदूमपुर पहुंचे और चुनाव प्रक्रिया शुरू कराई।
इसमें भूपेंद्र सिंह और संतोष सिंह ने दावेदारी की। भूपेंद्र सिंह को 286, जबकि संतोष सिंह को 275 मत मिले। बीडीओ सरला देवी ने बताया कि 11 वोट से भूपेंद्र सिंह ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन
सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। उधर, जगतपुर ब्लॉक के नवाबगंज में कोटा का चयन हुआ। मौके पर अमरेश सिंह बघेल और अंजनी सिंह ने दावेदारी की। एडीओ पंचायत श्रवण कुमार ने गुप्त मतदान कराया। इसमें प्रधान बुद्धसेन सिंह समर्थित अंजनी सिंह को 130 मत मिले। वहीं अमरेश सिंह ने 150 मत हासिल कर कोटा हासिल कर लिया।