{"_id":"fd622fe7cbf18ce217fb138b7e226a8a","slug":"sarita-kill-burn-for-greed-of-chain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन के लालच में सरिता को जलाकर मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेन के लालच में सरिता को जलाकर मारा
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीह थाना क्षेत्र के दिलावलपुर में हुई महिला की मौत के बाद उसके पिता ने पति, जेठ व जेठानी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि सोने की चेन न मिलने पर तीनों ने मिलकर उसकी बेटी को जिंदा जला दिया।
दिलावलपुर गांव निवासी सरिता की रविवार को संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई थी। नसीराबाद के पूरे बिजई मजरे बिरनावां गांव निवासी मृतका के पिता रामसुमेर ने सोमवार को बेटी के पति सुशील, जेठ विश्राम और जेठानी सरोज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
रामसुमेर ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसने सरिता की शादी सुशील से की थी। दान-दहेज भी दिया था। इसके बावजूद ससुरालीजन सोने की चेन मांग रहे थे।
वह रक्षाबंधन में बेटी को लाने उसकी ससुराल गया था, लेकिन ससुरालीजनों ने नहीं भेजा। कहा कि जब तक सोने की चेन नहीं मिलती सरिता को मायके नहीं भेजेंगे। एसओ पवन त्रिवेदी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी है।