{"_id":"579f97784f1c1b63242b93c3","slug":"robbed-30-thousand-from-truck-driver-after-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ड्राइवर को पीट लूटे 30 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ड्राइवर को पीट लूटे 30 हजार
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
लालगंज-रायबरेली रोड पर भट्ठे के पास छह बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर को पीटकर 30 हजार रुपये लूट लिए। ड्राइवर को सीएचसी में भर्ती कराया गया। अस्पताल से सूचना पुलिस को दी गई। घटना स्थल अटौरा चौकी का होने के कारण स्थानीय पुलिस ने इसकी सूचना संबंधित थाने को दी।
सुल्तानपुर जनपद के कुंडवर थाना क्षेत्र के पूरे जगत खनिया पारस निवासी अरुण कुमार पुत्र राजेश कुमार ट्रक चलाता है। वह रायबरेली से लालगंज की ओर आ रहा था। अटौरा बुजुर्ग के पास सुनसान जगह पर स्थित भट्ठे के पास ट्रक का टायर पंचर हो गया। वह पहिया बदलने लगा। तभी जंगल की ओर से आए छह अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे से ड्राइवर पर हमला बोल दिया।
बदमाशों और ड्राइवर के बीच हाथापाई हुई। इसी बीच बदमाश ट्रक में रखे 30 हजार रुपये लेकर भाग खड़े हुए। बदमाशों की पिटाई से ड्राइवर घायल हो गया। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि लालगंज की ओर स्थित एक ढाबे में खड़े साथी ड्राइवरों को घटना की सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंचे लोग ड्राइवर को सीएचसी लाए।
विज्ञापन
अस्पताल की ओर से स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि घटना अटौरा चौकी क्षेत्र की है। चौकी के प्रभारी को घटना की सूचना दे दी गई है।