फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Retas man's throat, critical

युवक का गला रेता, हालत नाजुक

Fri, 16 Sep 2016 12:42 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 16 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Retas man's throat, critical
क्राइम - फोटो : getty images
मिल एरिया थाना क्षेत्र में संदीराम गांव के पास दो हमलावरों ने पीछे से हमला कर युवक का गला रेत दिया, इससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिवारीजन और पुलिस ने युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के पीछे रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन


संदीराम गांव का रहने वाला लाल बहादुर (40) मजदूरी करता है। देर शाम वह फुरसतगंज बाजार से खरीदारी कर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के पास ही पीछे से आए हमलावरों ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। चीखपुकार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर भाग निकले थे।
विज्ञापन


लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और परिवारीजनों को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। थानेदार अशोक सिंह का कहना है युवक पर धारदार हथियार से हमला हुआ है। वारदात की वजह रंजिश बताई जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed