{"_id":"58221f794f1c1b6729b38c3a","slug":"removing-money-from-the-bank-robbery-of-mother-and-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से रुपया निकाल जा रहे मां-बेटे से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक से रुपया निकाल जा रहे मां-बेटे से लूटपाट
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : getty images
सरेनी थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस सुरक्षा की धज्जियां उड़ा दी। बैंक से रुपया निकालकर घर लौट रहे मां-बेटे से 40 हजार रुपये, गले की चेन व नाक की कील लूट ली। दिन दहाड़े हुई वारदात से हड़कंप मच गया। मंगलवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सरेनी थाना क्षेत्र के पूर चन्नी मजरे बैरुआ गांव निवासी बबलू पाल अपनी मां मीना देवी को लेकर एसबीआई बैंक की शाखा लालगंज रुपया निकालने गया था। दोपहर बाद वह रुपया निकालकर बाइक से घर लौट रहा था।
लालगंज-सरेनी मार्ग पर रौतापुर गांव के निकट बाइक सवार दो बदमाशाें ओवरटेक कर उसे रोक लिया। मां-बेटे को मारापीटा और बाइक की डिग्गी में रखे 40 हजार रुपये, मां के गले से सोने के चेन और नाक की कील लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन
उसके चिल्लाने में आसपास के ग्रामीण दौड़े, लेकिन तब तक बाइक पर सवार होकर बदमाश भाग निकले। एसओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है।