{"_id":"522e65b5731cf5a0864cb25aacf3fecd","slug":"rail-coach-factory-in-job-deceived-in-the-name-of-25-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल कोच कारखाने में नौकरी के नाम पर ठगे 25 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेल कोच कारखाने में नौकरी के नाम पर ठगे 25 हजार
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
नरसिंहपुर गांव निवासी पुष्पा सिंह ने बताया कि नकटुवा मजरे मटेहना गांव निवासी संतोष सिंह उर्फ पुन्नू सिंह ने उसके पुत्र संजय सिंह को रेल कोच कारखाने में नौकरी दिलाने का लालच दिया था।
नौकरी दिलाने के लिए ढाई लाख रुपये मांगे थे। आरोपी की बातों में आकर उसने 10 जनवरी 2013 को पुन्नू सिंह को 25 हजार रुपये दिए थे। शेष रकम नौकरी मिलने के बाद देने की बात तय हुई।
काफी दिन बीतने के बाद भी पुत्र को नौकरी नहीं मिली। पुष्पा ने बताया कि नौकरी न मिलने पर वह आरोपी के घर रुपये वापस मांगने गई। आरोपी ने रकम वापस नहीं की।
विज्ञापन
उल्टे गाली-गलौज करते हुए कहीं शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी दी। महिला ने बताया कि आरोपी ने खानपुर खपुरा गांव निवासी संतोष सिंह व राजेंद्र यादव से भी नौकरी दिलाए जाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की है।
मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। कोई कार्रवाई न होने पर उसे दिवानी न्यायालय की शरण में जाना पड़ा। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी को केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।