{"_id":"5fe99a26e983c4e112a4d2858c11b6ef","slug":"panchayat-ruckus-firing-and-hurling-stones-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में बवाल, फायरिंग व पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत में बवाल, फायरिंग व पथराव
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के दीनगंज गांव में गुरुवार को पंचायत के दौरान बवाल हो गया। पथराव और कई राउंड फायरिंग भी हुई। इससे भगदड़ मच गई। घटना में करीब 12 ग्रामीण घायल हो गए।
गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसडीएम राम अक्षयवर ने सीओ सीपी दुबे के साथ गांव पहुंच कर हालात का जायजा लिया।
बवाल के बाद सिद्धेश्वर ने 13 और राजू जायसवाल ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, पथराव और फायरिंग का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव निवासी रामनाथ का अपने भांजे सिद्धेश्वर से घूरे को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा है। ग्रामीणों और पुलिस ने कई बार सुलह भी कराया, लेकिन विवाद समाप्त नहीं हुआ।
विज्ञापन
मामले को सुलझाने के लिए गुरुवार को ग्राम प्रधान कमलादेवी के पति अवधेश कुमार की अगुवाई में पंचायत बुलाई गई। इसमें दोनों पक्ष मौजूद थे। वार्ता चल ही रही थी, इसी बीच दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगी।
फिर पथराव और कई राउंड फायरिंग भी हुई। इससे भगदड़ मच गई। हालांकि इसमें किसी को गोली तो नहीं लगी, लेकिन मारपीट में एक तरफ से बलराम, राजेश, रामबाबू, रावेंद्र, राजू, विनोद, मिंटू और दूसरी तरफ जुबेर, अजीम, रिजवान, चांदबाबू, बच्चालाल को चोटें आई।
कोतवाल ओपी यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। तनाव के हालात को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। कोतवाल ने बताया कि घूरे के विवाद में पंचायत लगी थी। इसी में मारपीट और पथराव हुआ।
सिद्धेश्वर ने 13 और राजू जायसवाल ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रामनाथ और सिद्धेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है। यही नहीं पुलिस ने मौके से 12 बोर की दो लाइसेंसी बंदूकें भी बरामद की। जो बंदूकें गांव के बच्चा और मक्कू की हैं।