फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   One lakh stolen including cash

नकदी समेत एक लाख माल उड़ाया

Sat, 23 Sep 2017 11:17 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 23 Sep 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन

ऊंचाहार थाना क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे पर शुक्रवार की रात चोरों ने मोबाइल की दुकान से तीस हजार नकद व दर्जनों मोबाइल समेत लगभग एक लाख का माल पार कर दिया। दुकानदार को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लगातार हो रही चोरियों से व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के पूरे बनियन मजरे पचखरा गांव निवासी राहुल की जमुनापुर चौराहे पर मोबाइल की दुकान है। शुक्रवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया था। रात में चोर उसकी दुकान में पीछे से सेंध काटकर अंदर घुसे और दुकान में रखे तीस हजार रुपए नकद व 70 हजार कीमत के 40 मोबाइल सेट समेत लगभग एक लाख का माल उठा ले गए।
विज्ञापन


सुबह दुकानदार ने जब शटर का ताला खोला तो दुकान में सामान को बिखरा हुआ देखा। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने मौके का निरीक्षण किया। लगातार कई चोरियों से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। कोतवाल धनंजय सिंह में बताया कि मामले की सूचना मिली है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed