फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   One injured in firing

फायरिंग में एक घायल

Fri, 25 Mar 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Fri, 25 Mar 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 रायबरेली। नसीराबाद क्षेत्र में शुक्रवार को कपड़ों की सिलाई के पैसे मांगना एक टेलर को भारी पड़ गया। सिलाई मांगने से नाराज कुछ लोगों ने टेलर की बुरी तरह पिटाई कर दी।

इतना ही नहीं बीच बचाव करने पहुंचे बाइक मिस्त्री को गोली मार दी। मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों ने तीन-चार राउंड फायरिंग की। घटना की दहशत से दुकानदार भाग खड़े हुए। घायल मिस्त्री को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


परैया नमकसार गांव निवासी रामबरन की चौराहा पर सिलाई की दुकान है। कुछ लोगों ने रामबरन की दुकान में सिलने के लिए कपड़े दिए थे। शुक्रवार सुबह वे कपड़ा लेने पहुंचे। दुकानदार ने सिलाई के रुपये मांगे तो उन्होंने मना कर दिया। इस पर विवाद हो गया। कपड़े सिलवाने वालों ने रामबरन की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामबरन को पिटता देख गांव का बाइक मिस्त्री सुरेश कुमार (38) पहुंच गया और बीचबचाव करने लगा। इस पर हमालवरों ने फायरिंग कर दी। एक गोली सुरेश कुमार की दाहिनी जांघ में लग गई जिससे जमीन पर गिर गया। चौराहा पर फायरिंग की घटना से दहशत फैल गई। दुकानदार भाग खड़े हुए।


सूचना पर एसओ राम अवतार घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए थे। हमलावरों की संख्या पांच बताई गई। उनमें दो महिलाएं थीं। घायल सुरेश को सीएचसी ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सीओ सलोन सुशील कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed