फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   On the phone by giving false information disturbing captive

फोन पर फर्जी सूचना दे परेशान करने वाला बंदी

Thu, 27 Aug 2015 11:59 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
शिवरतनगंज पुलिस ने उच्चाधिकारियों को फोन पर झूठी सूचना देने वाले को पकड़ा है। आरोपी ने फर्जी फोन करके क्षेत्र के 50 से अधिक लोगों के घरों पर क्राइम ब्रांच व पुलिस से छापेमारी कराई। वह यह काम कुछ रुपयों की लालच में करता था। 
विज्ञापन


बहादुरगंज मजरे खारा निवासी अनिल कुमार मिश्र ने तीन दिन पहले एसपी को फोन कर कोलवा गांव में राजू के घर आतंकियों के छिपे होने की सूचना दी थी। पुलिस ने छापा मारा था, लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


दोबारा फोन करके पुलिस द्वारा आतंकियों को भगवाने का आरोप लगाया। इसी तरह कई और मामलों में गलत सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। गुरुवार का पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आरोपी अनिल ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र के एक प्रधान ने छापेमारी कराने के लिए रुपये दिए हैं। एसओ शिवरतनगंज दिनेश यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। रुपये देकर गलत सूचना दिलाने वालों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed