{"_id":"578924d64f1c1b1b08140627","slug":"miscreants-looted-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने वृद्धा को पीट सामान लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने वृद्धा को पीट सामान लूटा
रायबरेली
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के चिरइया का पुरवा मजरे सैंबसी गांव में एक घर पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने घर में लेटी वृद्घा की जमकर पिटाई कर दी और घर में रखा सामान लूट ले गए। शोर मचाने पर लोग आए तो उन्होंने इसकी सूचना सौ नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल वृद्घा को सीएचसी लाई। जहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
चिरइया का पुरवा गांव निवासिनी सताना (60) पत्नी स्व. शीतल सिंह घर पर अकेली लेटी थी। रात दो बजे ती बदमाशों ने घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने महिला को जमकर मारा पीटा। बदमाश गाली गलौज करते हुए घर के भीतर घुस गए।
घर पर बक्से में बहू सोनी पत्नी मनोज का सामान रखा था। बदमाश एक हजार रुपये नकद के अलावा मंगल सूत्र, झुमका, नथुनी, हाफपेटी, पायल के अलावा घर का सामान उठा ले गए। बदमाशों की पिटाई से घायल हुई महिला ने जब शोर मचाया तो पड़ोस के लोग आ गए। लोगों ने वारदात की सूचना सौ नंबर पर दी। जिसके बाद पुलिस महिला को अस्पताल लाई।