{"_id":"575ef6ad4f1c1bc54d11b994","slug":"miscreants-looted-gold-chains-from-two-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दो महिलाओं से सोने के जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने दो महिलाओं से सोने के जेवर लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Mon, 13 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : demo pic
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में अहोरवा भवानी मंदिर में दर्शन करने आई दो महिलाओं से सोने के बाले और चेन लूट ली गई। इससे पहले कि महिलाओं के शोरगुल पर लोग कुछ समझ पाते, बदमाश फरार हो गए। मंदिर परिसर में घटना होने से भक्तों में नाराजगी है। पुलिस पड़ताल कर रही है।
शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव की रहने वाली ललिता और सुल्तानपुर जिले की रहने वाली प्रेमा यहां अहोरवा भवानी मंदिर दर्शन करने आई थी। दोनों पैदल मंदिर दर्शन करने जा रही थी। मंदिर से पहले तीन-चार बदमाशों ने पहले ललिता से सोने की चेन लूट ली।
लूटी गई चेन की कीमत 90 हजार रुपये है। चेन तीन तोला की है। इसके बाद बदमाशों ने प्रेमा के कान से सोने के दो झुमके छीन लिए, जिनकी कीमत 20 हजार रुपये बताई जा रही है। थानेदार दिनेश यादव का कहना है कि जांच कराई जा रही है। जल्द बदमाश पकड़े जाएंगे।