{"_id":"576d80ab4f1c1bef58b49503","slug":"millions-property-of-schools-possession","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों की करोड़ों की प्रॉपर्टी पर दबंगों का कब्जा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूलों की करोड़ों की प्रॉपर्टी पर दबंगों का कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित प्राथमिक व जूनियर स्कूलों की करोड़ों कीमत की जमीनें दबंगों के कब्जे में है। शासन से मांगी गई रिपोर्ट के बाद विभाग ने इसका खुलासा किया है। तमाम प्रयास करने के बाद भी विभाग जमीनों को खाली नहीं करा पाया है।
वर्षों से दबंगों ने कब्जा कर रखा है। रिपोर्ट तैयार करके शासन को भेजी है। जल्द ही जिला प्रशासन के सहयोग से कब्जों को हटाया जा सकता है। जिले के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूलों की जमीनों पर दबंगों ने वर्षों से कब्जा कर रखा है।
कहीं भवनों पर तो कहीं जमीन पर कब्जा है तो कई मामले तो कोर्ट में विचाराधीन भी हैं। शहर के एक स्कूल में तो शिक्षक संघ ने ही कमरा और बरामदा पर कब्जा कर लिया है। हालांकि विभाग दबाव बनाकर वर्तमान समय में उसमें कक्षाओं का संचालन करा रहा है, लेकिन संघ अभी भी कब्जा करने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
बेलीगंज में तो एक होटल के मालिक ने स्कूल की बाउंड्री के अंदर तक कब्जा पिछले दो साल से कर रखा है। इसी स्कूल की जमीन पर एक और दबंग ने कूड़ादान बना लिया है। स्कूल के ही दो कक्षों में एक महिला पिछले पांच वर्षों से कब्जा किए हुए है।
पूर्व एबीएसए ने तो चकअहमदपुर में चार चार कमरों व गोदाम पर कब्जा वर्षों से कर रखा है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। प्रकाश नगर स्कूल की जमीन भी दबंगों के कब्जे में है। अब तक विभाग उसे खाली नहीं करा सका है।
शासन से मांगी गई रिपोर्ट के बाद विभाग ने इसका खुलासा किया है। एसडीएम व अन्य अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी अवैध कब्जों को नहीं हटाया गया है। बीएसए ने अवैध कब्जों की सूची तैयार करके शासन को भेज दी है। डीएम को भी एक कॉपी उपलब्ध कराई है।
दीनशाह गौरा ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल अलीपुर चकराई, डलमऊ ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक स्कूल हसनापुर, नगर क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल गोराबाजार, पूर्व माध्यमिक स्कूल बेलीगंज, पूर्व माध्यमिक स्कूल चकअहमदपुर, प्राथमिक स्कूल प्रकाशनगर, प्राथमिक स्कूल चकअहमदपुर पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है।
इसके अलावा राही ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल चकसिरहरा, प्राथमिक स्कूल बेलाभेला, सरेनी ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल महराजपुर, सलोन ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक स्कूल विजवलिया, ऊंचाहार ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल मनीपुर भटेहरी पर भी उनका कब्जा है।
इसके अलावा पूरे गुलाब, बछरावां ब्लॉक क्षेत्र के बीआरसी, पूर्व माध्यमिक स्कूल इचौली, प्राथमिक स्कूल जियालाल खेड़ा, प्राथमिक स्कूल ठाकुरखेड़ा, शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक स्कूल ओसाह में स्कूल की जमीन पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर रखा है।
बीएसए डॉ. रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि शासन ने प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूलों में अवैध कब्जों के संबंध में रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट तैयार करके शासन को भेजी गई है। डीएम को भी रिपोर्ट भेजी गई है। जल्द ही अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटवाया जाएगा।