{"_id":"596908924f1c1b8c6a8b45a3","slug":"masked-firing-on-the-farmer-indiscriminately","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोशों ने किसान पर की अंधाधुंध फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोशों ने किसान पर की अंधाधुंध फायरिंग
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में अजीतन का पुरवा मजरे नसरतपुर में किसान की पिटाई और फायरिंग के बाद पहुंची पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ करती हुई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी जिले के मोहनगंज थानाक्षेत्र में शुक्रवार को नकाबपोश हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से एक किसान पर असलहों से अंधांधुध फायरिंग की। साइकिल की दुकान पर छिपकर पीड़ित ने अपनी जान तो बचा ली, लेकिन गोली न लगने पर हमलावरों ने उस पर धावा बोल दिया।
लाठी-डंडे से पीटकर उसे घायल कर दिया। शोरगुल पर ग्रामीण एकत्र हो गए और घेराबंदी करके दो हमलावरों को पकड़कर जमकर धुनाई की और उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं अन्य हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने हमलावरों की दो बाइकें बरामद की हैं। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
मोहनगंज थाना क्षेत्र के अजीतन का पुरवा मजरे नसरतपुर निवासी मो. शमी किसान है। सुबह दुकान पर साइकिल बनवाने गया था। इसी दौैरान चार बाइक पर सवार 12 हमलावर पहुंचे। सभी चेहरे ढंके हुए थे। हमलावरों ने असलहों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
दुकानदार मौके से भाग खड़ा हुआ, जबकि किसान ने दुकान के पीछे छिपकर जान बचाई। गोली न लगने पर हमलावरों ने हमला बोलकर लाठी-डंडे से मो. शमी को पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने दो आरोपियों को दबोच लिया। घायल किसान का कहना है कि तामामऊ निवासी मो.जाहिद, कामापुर निवासी इरफान से उसकी रंजिश चल रही है। इन दोनों ने साथियों के साथ हमला बोला है।