फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Khaki husband tucked around the probe

पति के इर्द-गिर्द ही सिमटी खाकी की तफ्तीश

Wed, 16 Mar 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Wed, 16 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Khaki husband tucked around the probe
जेल
थुलेंडी गांव का चर्चित दिव्या शुक्ला हत्याकांड को लेकर सस्पेंस तो बरकरार है, लेकिन खाकी की तफ्तीश पति के इर्द-गिर्द ही सिमट गई है। अब तक की पड़ताल में जो बात सामने आई है, उसके मुताबिक घटना को लेकर पति पर ही शक की सुई घूम रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के परिवारीजन को भी पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया है, लेकिन वह बुधवार देर शाम तक थाने नहीं पहुंचे थे। घटनास्थल से कहीं साक्ष्य न मिटा दिए जाएं, इसलिए पुलिस ने उस कमरे को सील कर दिया है, जहां पर महिला मृत पाई गई थी।
विज्ञापन


बछरावां थाना क्षेत्र के भट्ठा व्यवसायी श्रीशचंद्र शुक्ला की पत्नी दिव्या शुक्ला (35) की हत्या का मामला भले ही पेचीदा हो, लेकिन जांच के दौरान मिले सुराग ने खाकी की राह कुछ जरूर आसान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी लखनऊ के टेढ़ी बाजार, रकाबगंज थाना चौक के रहने वाले ट्रांसपोर्टर अशोक कुमार वाजपेयी की पुत्री दिव्या की शादी करीब चार साल पहले भट्ठा व्यवसायी के साथ हुई थी। पुुलिस सूत्रों की मानें तो जांच में पति पर ही पूरी शक की सुई घूम रही है।

वजह होश आने के बाद से ही पति घटना के बाबत पूछताछ करने पर बताने से इंकार कर देता है। पति का ऐसा करना संदेह उत्पन्न कर रहा है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि घटना वाले दिन दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

घटना की तह तक जानने के लिए पुलिस ने मृतका के परिवारीजनों से भी संपर्क साधा। उन्होंने थाने आने की बात कही, लेकिन देर शम थाने नहीं पहुंचे थे और उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। बुधवार को भी यह चर्चित हत्याकांड चर्चा का विषय बना रहा।

पुलिस ने गांव पहुंचकर उस कमरे को सील कर दिया, जहां पर मृतका का पाया गया था। थानेदार कमलेश पांडेय का भी मानना है कि पति संदेह के घेरे में तो है, लेकिन इसको लेकर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा। पूछताछ चल रही है। जल्द मामले की सच्चाई सबके सामने होगी।

थानेदार के मुताबिक मृतका दिव्या शुक्ला पर पीछे से किसी धारदार हथियार से तीन बार वार किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो बात आई है, उसमें चोट के तीन निशान पाए गए हैं। इससे जाहिर है कि दिव्या शुक्ला को धोखे में रखकर पीछे से धारदार औजार से वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

डलमऊ गंगातट पर मृतका दिव्या शुक्ला का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। उसके अंतिम संस्कार में पति श्रीशचंद्र शुक्ला के अलावा ससुराल पक्ष के लोग भी शामिल हुए। इस दौरान पुलिस भी पति के ईर्द गिर्द मड़राती रही। हालांकि देर शाम तक भट्ठा व्यवसायी का परिवार गांव नहीं पहुंचा था।


मृतका का मासूम बेटा सक्षम शुक्ला घटना की बाबत कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहा है। मां की हत्या किसने की, यह पूछने पर वह पूछने वाले पर ही अंगुली उठा देता है। पुलिस भी बेटे से घटना की बाबत पूछताछ की है। एसओ का कहना है कि हो सकता है कि बेटे को घटना के दौरान हटा दिया गया हो या फिर वह दहशत में हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed