{"_id":"e20bc9ceb9026cfb12ad37ebe2699544","slug":"in-revenge-the-killing-of-two-young-men-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में दो युवकों की निर्मम हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में दो युवकों की निर्मम हत्या
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
इस सनसनीखेज वारदात से लोगों में दहशत फैल गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। बवाल को देखते हुए एएसपी व सीओ के साथ कई थानों की फोर्स जिला अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है। सरेनी थाना क्षेत्र के कहिंजर गांव निवासी अनुराग विक्रम सिंह उर्फ सौरभ सिंह (24) पुत्र सत्येंद्र बहादुर सिंह और महराजपुर गांव के विमल तिवारी के बीच रसूलपुर बाजार में एक मोबाइल शॉप पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
सौरभ के साथ उसके परिवार के कुछ अन्य लोग भी थे। विवाद इतना बढ़ा कि विमल ने असलहे से फायरिंग कर दी। इससे एक गोली सौरभ के सीने में जा लगी, जबकि उसके परिवार के मनीष व भोले को छर्रे लगे।
विज्ञापन
सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया गया। इधर, घटना से गुस्साए मृतक के परिवारीजनों और ग्रामीणों ने विमल तिवारी को पकड़ लिया और उसे हथौड़े से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया।
परिवार के लोग उसे चिंताजनक हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर सरेनी समेत कई थानों की फोर्स पहुंची। जिला अस्पताल में घायलों के पहुंचने पर बवाल को देखते हुए एएसपी राममूरत यादव, सीओ सदर सुशील कुमार के अलावा सदर, मिल एरिया, भदोखर थानों की फोर्स पहुंच गई। एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। लोगों से पूछताछ की।
अपर पुलिस अधीक्षक राममूरत यादव ने बताया कि रंजिश में दो लोगों की हत्या होने की बात सामने आ रही है। कोई तहरीर अभी नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।