{"_id":"b8c395a0cf02f01cf72256755056924c","slug":"in-revenge-the-bloody-attack-on-the-chief-electoral-supporters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में प्रधान समर्थकों पर खूनी हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में प्रधान समर्थकों पर खूनी हमला
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाठी-डंडे और असलहों से लैस लोगों ने जो भी सामने मिला, उसकी जमकर पिटाई कई। जानकारी होने पर प्रधान पति समर्थकों के साथ पहुंचे तो उन्हें भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
जिससे तीन लोग घायल हुए। इस दौरान कोई घर में छिप गया तो किसी ने पुआल में छिपकर जान बचाई। खफा ग्रामीणों ने मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. मुस्लिम और समाज सेविका सुनीता सिंह के साथ थाने का घेराव किया।
पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीएम और सीओ ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
मोहनगंज थाना क्षेत्र के मम्मनगंज मजरे कोटवा गांव निवासी एवं प्रधान पद की उम्मीदवार रही मंजूलता के पति भाष्कर समर्थकों के साथ बाबूजी का पुरवा गांव पहुंचे।
विज्ञापन
चुनावी रंजिश को लेकर यहां के सुंदरलाल की पिटाई कर दी। बचाने आए अन्य ग्रामीणों को असलहा दिखाकर भगा दिया।
इसकी जानकारी जब ग्राम प्रधान रेखा मौर्य के पति देशराज मौर्य को हुई तो वह समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। इस पर भाष्कर व अन्य लोगों ने प्रधान के समर्थक काशी मौर्य, रामकुमार की पिटाई कर दी।
मारपीट में सुंदरलाल, काशी, रामकुमार घायल हुए। ग्रामीण रामकिशोर, बाबूराम, रामप्रसाद ने बताया कि सभी हमलावर लाठी-डंडे और असलहों से लैस थे।
आरोप है कि कुछ लोगों के दरवाजे तोड़ने का प्रयास किया। कुछ लोग पुआल तो कुछ घरों में दुबके रहे। सुबह ग्रामीण क्षेत्रीय विधायक डॉ. मुस्लिम और समाजसेविका सुनीता देवी के साथ मोहनगंज थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया।
एसडीम सूर्यकांत त्रिपाठी, सीओ मधुबन कुमार ने ग्रामीणों को शांत कराया। सीओ ने बताया कि रामकुमार और काशी प्रसाद की तहरीर पर भाष्कर, प्रभाकर, बंश बहादुर, घनश्याम सिंह, पंकज, राहुल, आशुतोष तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।