फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Highway jammed against police laxity

पुलिस ढिलाई के खिलाफ किया हाईवे जाम

Thu, 06 Aug 2015 11:59 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
गल्ला व्यापारी की हत्या के विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी तकरार हुई।
विज्ञापन


बवाल होते देख कई थानों की फोर्स बुला ली गई। एएसपी के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों के हाईवे जाम करने के एक घंटे बाद ही पुलिस ने ऊंचाहार से व्यापारी का शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन


मामले में ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के कठवारा निवासी एवं गल्ला व्यापारी राकेश कुमार उर्फ राजू गुप्ता की हत्या करके उसका शव शारदा नहर में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस की जांच में हत्या का खुलासा तो हो गया, लेकिन शव बरामद नहीं हो पाया। शव बरामदगी में पुलिस की ढिलाई का आरोप लगाते हुए परिवारीजनों और ग्रामीणों ने कठवारा गांव के पास लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग जाम कर दिया।

पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाईवे जाम होने से वाहनों की कतारें लग गईं। जाम में फंसे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। सूचना मिलने पर हरचंदपुर पुलिस, सीओ सदर सत्यपाल सिंह, फिर एएसपी राममूरत यादव पहुंचे।

पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी तकरार हुई। ग्रामीणों के तेवर देख पुलिस ने ऊंचाहार में शारदा सहायक नहर से निकली ऐहारी बुजुर्ग माइनर से व्यापारी का शव बरामद कर लिया।

व्यापारी के सीने के पास गोली मारी गई थी। मृतक के पिता महावीर ने ग्राम प्रधान पप्पू कुरैशी, गुन्नू, हारुन, अमृतलाल निवासी कठवारा, राकेश विश्वकर्मा निवासी शमशेरगंज के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।


बताया बेटे से आरोपियों ने 50 हजार रुपये उधार लिए थे। रुपया मांगने पर उसकी हत्या करके शव फेंक दिया। सीओ सदर का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed