फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Headmaster Found guilty in the Biio investigation,will act

बीईओ की जांच में दोषी मिला प्रधानाध्यापक, होगी कार्रवाई

Thu, 20 Oct 2016 12:02 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 20 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चौपुरा में कक्षा चार की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई होना तय है। पुलिस ने जहां मामले की रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तारी करने में लगी है।
विज्ञापन


वहीं विभाग की ओर से अमावां बीईओ ने जांच रिपोर्ट बीएसए को भेज दी है। वहीं बुधवार को ग्रामीणों के आक्रोश के चलते विद्यालय में ताला लटका रहा है। 17 अक्तूबर को विद्यालय में एमडीएम के दौरान प्रधानाध्यापक अनूप कुमार सावंत ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन


छात्रा ने घर पहुंचकर परिवारीजनों को आपबीती सुनाई। इस पर मंगलवार को परिवारीजनों के साथ ग्रामीण भी विद्यालय पहुंचकर गए। इस दौरान जमकर हंगामा किया। प्रधानाध्यापक को विद्यालय के कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचकर छात्रा का बयान दर्ज किया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सीओ महराजगंज गोपीनाथ जांच कर रहे है। बीईओ अमावां अनूप कुमार गुप्ता की जांच में प्रथम दृष्टया प्रधानाध्यापक दोषी पाए गए है।


बीईओ ने बताया कि छात्रा, उसके परिवारीजन, स्कूल के बच्चों व गांव वालों के बयान लेकर रिपोर्ट बीएसए को भेज दी है। उधर, बीएसए जीएस निरंजन का कहना है कि अभी प्रधानाध्यापक के खिलाफ जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed