फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Half lakh of cash and Jewelry flown two Jewelry stores

दो सराफा दुकानों से नगदी समेत डेढ़ लाख के जेवर उड़ाए

Tue, 25 Oct 2016 12:44 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 25 Oct 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Half lakh of cash and Jewelry flown two Jewelry stores
रायबरेली में चाेराों ने सराफा दुकान में लगार्ई सेंध - फोटो : अमर उजाला
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने दो सराफा दुकानों में सेंध लगाकर नगदी समेत डेढ़ लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। घटना की जानकारी रात में ही हो गई थी, लेकिन जब तक ग्रामीण घेराबंदी करते, तब तक चोर भाग निकले। घटना से ग्रामीणों में जबरदस्त नाराजगी है। सभी ने खुलासा किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


अहोरवा भवानी कस्बा निवासी सोनू सोनी की सराफा और बर्तन की दुकान है। रात में चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस गए। सोने, चांदी के जेवर और बर्तन, एक टुल्लू पंप की मोटर चोरी कर ले गए। पीतंबर नाथ सोनी की दुकान में भी सेंध लगाकर घुसे चोरों ने एक लाख रुपये कीमत के सोने और चांदी के जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन


खटपट की आवाज सुनकर परिवारीजन जग गए। दुकान का शटर खोलने का प्रयास किया, लेकिन शटर अंदर से बंद होने के कारण चोर भाग निकले। ग्रामीणों ने चोरों की घेराबंदी की, लेकिन वह सफल नहीं हुए। पीड़ित दुकानदारों ने थाने में तहरीर दी है। एसओ दिनेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed