{"_id":"57b9f4364f1c1b270ed4efa9","slug":"going-to-bury-slaughter-banned-60-animal-s-bodies-policeman-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश के 60 शव दफनाने जा रहा सिपाही निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवंश के 60 शव दफनाने जा रहा सिपाही निलंबित
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
रविवार को अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के बालदास का पुरवा मजरे कमई गांव स्थित माइनर के पास पुलिस के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन करते से भाजपाईओं को समझाते डीएम, एसपी व अन्य अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में रविवार को एक ट्रॉली में लदे 60 वध प्रतिबंधित मवेशियों के शव मिलवे पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। इन्हें एक हल्का सिपाही बिना किसी कार्रवाई के दफनाने ले जा रहा था।
लोगों ने शवों को दफनाने के लिए खोदे गए गड्ढे को घेर लिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। लोगों की बढ़ती भीड़ देख कई थानों की फोर्स और पीएसी बुला ली गई। डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंच गए।
आक्रोशित लोग सिपाही को निलंबित और शवों का पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे। दोनों मांगे पूरी होने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। क्षेत्र के बालदास का पुरवा मजरे कमई के पास से कमई-भदमर माइनर निकली है।
विज्ञापन
रविवार सुबह माइनर के किनारे करीब 60 वध प्रतिबंधित मवेशियों के शव और अंगों के अवशेष मिले। बताते हैं कि सूचना मिलने पर हल्का सिपाही श्याम बहादुर यादव मौके पर पहुंचा, लेकिन एफआईआर दर्ज करने की बजाय शवों को ट्रॉली पर लदवाकर दफनाने की व्यवस्था करने लगा।
घटना स्थल से कुछ दूरी पर गौरा ऊसर के पास जेसीबी से गड्ढा खोद कर शवों को ट्रॉली से वहां ले जाने लगा। इसी दौरान आसपास के ग्रामीण भाजपाई भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की बढ़ती भीड़ देख सिपाही मौके से भाग निकला। जबकि ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
भाजपा नेता महेंद्र सिंह, राकेश त्रिपाठी, धर्मेश मिश्रा व मंडल अध्यक्ष श्याममूर्ति यादव आदि गड्ढे को घेर कर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हल्का सिपाही को निलंबित करने की मांग करने लगे।
मौके पर पहुंची एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव और सीओ मधुबन कुमार ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। हालात और लोगों के गुस्से को देखते हुए कई थानों की फोर्स के साथ पीएसी भी बुला ली गई।
सूचना पर पहुंचे डीएम चंद्रकांत और एसपी हीरालाल ने तत्काल सिपाही को निलंबित करने का आदेश और मवेशियों के शवों का पीएम कराकर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
थानाध्यक्ष रामराघव सिंह ने बताया कि घटना स्थल से बरामद ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है। यह ट्रैक्टर ट्रॉली चिंगाही निवासी शीतल की बताई जा रही है। जेसीबी की तलाश की जा रही है।