फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Gang captured

बाइक से लूट करने वाले दो शातिर दबोचे

Fri, 22 Feb 2019 10:51 PM IST
rajni rajni अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: rajni rajni Updated Fri, 22 Feb 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन

रायबरेली। जिले में बाइक से घूमकर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिरों को पुलिस ने दबोचा है। पकडे़ गए बदमाशों ने बीती 21 फरवरी को डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में बाइक से बाजार जा रही महिला को रोककर जेवर लूटने का प्रयास किया था। महिला के शोर मचाने पर शातिरों को दबोच लिया गया। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे बरामद किए हैं। 

विज्ञापन



एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सहमदा निवासी अंजनी कुमार बाजपेयी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन  21 फरवरी को बाजार जा रही थी।
विज्ञापन



तभी रास्ते में बाइक सवार युवकों ने जेवर लूटने का प्रयास किया था। एसपी ने बताया कि महिला के शोर मचाने पर लालगंज कोतवाली क्षेत्र के देवगांव महेश कुमार व रज्जनलाल लोध को गिरफ्तार कर लिया गया है। बदमाशों के पास से दो तमंचे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



15 हजार का इनामी पकड़ा
मिल एरिया थाने की पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी ओंकार पासी को गिरफ्तार किया है। ओंकार मिल एरिया थाना क्षेत्र के ही हैबतपुर गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ चोरी और लूट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed