फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   First beaten and then set on fire, killed

पहले मारापीटा और फिर आग लगा मार डाला

Thu, 21 Apr 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Thu, 21 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
First beaten and then set on fire, killed
हत्‍या
पत्नी नापसंद थी। पिता ने जबरदस्ती शादी करा दी थी। कई बार आत्महत्या करने की सोची, लेकिन बाद में उसे ही अपने रास्ते हटाने की ठान ली। पहले उसे मारापीटा और फिर चारपाई पर लेटाकर आग लगाकर उसे जलाकर मार डाला।
विज्ञापन


विवाहिता की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी पति ने पुलिस की पूछताछ में कुछ इसी तरह अपना जुर्म कबूला। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस की मानें तो हत्या में मृतका के ससुर का हाथ नहीं था।
विज्ञापन


सलोन कोतवाली क्षेत्र के बाबा का पुरवा गांव की रहने वाली सुनीता देवी (27) की शादी करीब 12 साल पहले भदोखर थाना क्षेत्र के नई बस्ती मुंशीगंज निवासी रमेश कुमार के साथ हुई थी। 18 अप्रैल की रात सुनीता देवी की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पति रमेश कुमार और ससुर मेवालाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। थानेदार एसएन यादव ने टीम के साथ आरोपी पति को गुरुवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। थानेदार के मुताबिक आरोपी की पत्नी का छोटा कद था।

इसलिए वह उसे नापसंद करता था। पिता के दबाव में शादी कर ली थी। उससे पीछा छुड़ाना चाहते थे, लेकिन वह तलाक का विरोध करती थी। वह आत्महत्या करने की सोच रहा था। पर बाद में सोचा कि स्वयं मरने के साथ पत्नी की ही ना हत्या कर दें।


आरोपी ने वारदात वाले दिन पहले उसके मारापीटा और फिर चारपाई पर लेटाकर केरोसिन छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया। उसे जेल भेज दिया गया है। नामजद ससुर का घटना में हाथ नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed