फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   FIR against unidentified murder

अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज

Thu, 17 Mar 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Thu, 17 Mar 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
FIR against unidentified murder
depressed children - फोटो : अमर उजाला

बछरावां थाना क्षेत्र के थुलेंडी गांव के चर्चित दिव्या शुक्ला हत्याकांड की तस्वीर अभी साफ नहीं हो पाई है कि उसका कातिल कौन है। वहीं मृतका के जेठ ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। उनका कहना है कि घर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने दिव्या की हत्या कर दी और उसके भाई को पीट-पीटकर घायल कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस घटना से संबंधित हर क्लू खोज रही है। थुलेंडी गांव निवासी एवं भट्ठा व्यवसायी श्रीशचंद्र शुक्ला की पत्नी दिव्या शुक्ला की हत्या की वारदात के चार दिन बाद भी इस मामले में संस्पेंस बरकरार है। कातिल कौन है, यह पता लगाने में पुलिस को पसीना छूट रहा है।
विज्ञापन


वैसे तो अब तक की पड़ताल में जो बात सामने आ रही है, उसमें पति ही संदेह के दायरे में है। लेकिन अभी तक उसके हाथ ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं लग सका है। हर कोई यह जानना चाहता है कि दिव्या का कातिल कौन है। वहीं वारदात के चार दिन बाद मृतका के जेठ सतीश चंद्र शुक्ला ने तहरीर दी, जिसमें किसी नाम का उल्लेख नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात में हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। थानेदार कमलेश पांडेय का कहना है कि जेठ ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है, जिसमें कहा गया है कि अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर दिव्या की हत्या कर दी और उसके भाई को पीट-पीटकर घायल कर दिया। रिपोर्ट दर्ज करके मामले की पड़ताल की जा रही है।प्रयास है कि जल्द घटना का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed