फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   FIR against 96 including Swami Prasad's son

स्वामी प्रसाद के बेटे समेत 96 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 25 Oct 2016 12:18 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 25 Oct 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
FIR against 96 including Swami Prasad's son
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस - फोटो : amar ujala
भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज कस्बे में झंडा विवाद में जाम लगाने के मामले में वरिष्ठ भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे समेत 96 लोगों के खिलाफ भदोखर थानेदार एसएन यादव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वहीं मुंशीगंज कस्बे में सोमवार को भी पुलिस तैनात रही। हालांकि मामला शांत रहा।  गौरतलब है कि मुंशीगंज कस्बे में आरडीए गेट पर झंडा लगाने को लेकर दो गुटों के बीच रविवार रात बवाल हो गया था। एक पक्ष की तरफ से विरोध में लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन


एएसपी वीरेंद्र यादव के समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हो गया था। हाईवे जाम करने पर वरिष्ठ भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे अशोक मौर्य, पुष्पेंद्र सिंह, विहिप जिलाध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, अनुराग पांडेय, चंद्र प्रकाश, अनीता श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, उमेश मिश्रा, अंकुर शुक्ला, सत्य प्रकाश पांडेय, खट्टू, सुमित, वीरेंद्र, अन्नी, राजेश तिवारी, भोलेंद्र, विजेंद्र, गौतम शुक्ला, लालता प्रसाद, केके शुक्ला व मारुति त्रिपाठी समेत 70-75 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानेदार एसएन यादव का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed