फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Field officer died in the crash

दुर्घटना में बैंक के फील्ड अफसर की मौत

Sat, 22 Oct 2016 12:44 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 22 Oct 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
लालगंज-रायबरेली मार्ग पर सुल्तानपुरजाला गांव के निकट शुक्रवार को दुर्घटना में बैंक के फील्ड अफसर की मौत हो गई। जबकि दूसरा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन

बिहार के पटना जनपद के खगोल थाना क्षेत्र के छोटी बदलपरा निवासी निवासी रविकांत गुप्ता बैंक ऑफ बड़ौदा की सरेनी शाखा में फील्ड अफसर थे।

जबकि रायबरेली निवासी अमित क्लर्क तैनात हैं। दोनों बैंक से रायबरेली स्कूटी से जा रहे थे। सुल्तानपुरजाला गांव के निकट ट्राॅली पलटी हुई थी। जिस पर लदी बल्लियां सड़क में बिखरी थीं। बैंक कर्मियों की बाइक बल्लियों से टकरा गई। हादसे में फील्ड अफसर रविकांत गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी घायल क्लर्क को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


वहीं जिले में होने वाली मौतों के मामले में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहली घटना गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह नीम के पेड़ से अंगोछे से उसका शव फंदे पर लटकता पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। कोडर मजरे सतांव निवासी प्रमेंद्र (28) घर पर ही रहता था।  सुबह गांव के बाहर स्थित  नीम के पेड़ से अंगोछे के सहारे उसका शव लटकता मिलने से हड़कंप मच गया।


थानेदार का कहना है कि परिवारीजनों ने भी घटना की बाबत कुछ नहीं  बताया है। वहीं लालगंज क्षेत्र के जगतपुर रामगढ़ी गांव में शुक्रवार की देर शाम खीरों थाना क्षेत्र के चिखड़ी मजरे अजीतपुर गांव निवासी शिवबालक उर्फ लाला (24) पुत्र पुत्तीलाल का शव जगतपुर रामगढ़ी गांव के बाहर स्थित एक बबूल के पेड़ से लटकता मिला।

सूचना पर हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक गहिरी गांव का मूल निवासी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed