{"_id":"57127be74f1c1ba9694a6c0f","slug":"farmers-cut-throat-ax-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्हाड़ी से गला काट किसान की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुल्हाड़ी से गला काट किसान की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में शनिवार को शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अक्षई गांव में युवक की हुई हत्या के बाद गमगीन बैठे परिवारीजन व मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवगढ़ थाना क्षेत्र में एक किसान की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात को बड़ी बेरहमी से अंजाम दिया गया। हत्यारों ने युवक की नाक भी काट ली। उसके चेहरे पर भी कई वार किये गये हैं। बताते हैं कि युवक दो दिन से गायब था।
शनिवार सुबह खेत में शव मिला तो सनसनी फैल गई। एएसपी वीरेंद्र कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। जांच के दौरान आला कत्ल घटनास्थल के पास बरामद हुआ। आशनाई के चक्कर में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के छोटे भाई ने दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र के अछई गांव का रहने वाला कालिका प्रसाद मिश्र उर्फ मुन्नू (48) किसानी करता था। वो 14 अप्रैल से लापता था। शनिवार सुबह उसका शव गांव के बाहर राम पल्टन अवस्थी के खेत में पड़ा मिला। कुल्हाड़ी से गला काट कर उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन
परिवारीजनों के मुताबिक हत्यारों ने युवक की नाक काट ली थी और चेहरे पर भी कई प्रहार किए थे। जिससे चेहरे पर गहरे जख्म थे। पुलिस की छानबीन में खून से सनी कुल्हाड़ी मौके से बरामद हुई। सूचना पर एएसपी के साथ सीओ सत्यपाल सिंह मौके पर पहुंचे।
मृतक के छोटे भाई जय शंकर और राघवराम ने बताया कि बड़े भाई मुन्नू 14 अप्रैल को गांव में लगी सर्कस देखने गया था और फिर नहीं लौटा था। शुक्रवार को गुमावां चौकी पर सूचना दी, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। मुन्नू की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
गांव के ही कुछ लोगों के साथ उठना बैठना था। एसओ ओपी यादव ने बताया कि हत्या की वजह पता नहीं चली है। प्रथम दृष्टया मामला आशनाई का प्रतीत हो रहा है। जयशंकर ने शक के आधार पर गांव के ही प्रेम कुमार और सर्वेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों को गिरफ्तार पूछताछ की जा रही है।
कालिका की मौत के बाद बुजुर्ग पिता नेवल किशोर का तो रो-रोकर हाल बेहाल है। उनका कहना है कि उसकी शादी नहीं हुई थी। घर में सभी उसका सम्मान करते थे। न जाने ऐसी कौन सी बात हुई जो हत्यारों ने भाई को मार डाला।