फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmer killed in road dispute

रास्ते के विवाद में किसान की हत्या

Wed, 22 Jul 2015 11:46 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार थाना क्षेत्र में बुधवार को रास्ते के विवाद में एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यही नहीं उसके बेटे को अधमरा कर दिया गया। हमलावरों ने मृतक के घर से निकले रास्ते को झाड़-झंकाड़ रखकर रोक दिया था।
विज्ञापन


किसान ने इसका विरोध किया तो लाठी, चाकू से हमला बोलकर घटना को अंजाम दे दिया। वारदात की सूचना पर एएसपी गांव पहुंचे। उन्होंने हमलावरों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ऊंचाहार के गंगागढ़ मजरे कल्यानी गांव निवासी रामहर्ष (70) खेती करता था। उसके पड़ोसी ने घर आने-जाने वाले रास्ते पर झाड़-झंकाड़ रख अवरुद्ध कर दिया था। इससे लोगों का आना-जाना बंद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सुबह गांव का एक व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर रास्ते से होकर जा रहा था। उसने रास्ते में रखे झाड़-झंकाड़ हटा दिया। इस पर पड़ोसी और उसके दो बेटों से ट्रैक्टर चालक की कहासुनी होने लगी। इसी बीच किसान रामहर्ष बोल पड़ा।

बस इतनी सी बात पर हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया। चाकू से सिर, सीने पर कई वार किए। इसके बाद लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। बेटा रामकिशोर (37) पहुंचा तो उसे भी अधमरा कर दिया।

आसपास के लोगों ने घायल रामकिशोर को सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एएसपी राममूरत के साथ ही शिवगढ़ थानेदार जीडी शुक्ला टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।


एएसपी ने घटना की बाबत पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि रास्ते के विवाद में घटना हुई है। हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

थानेदार ने बताया कि गांव के सहदेव, छोटेलाल, सज्जन, सुंदारा देवी के खिलाफ तहरीर मिली है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed