Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Wife driven out of home after husband pronounces 'triple talaq'; FIR registered against six, including the husband

Haridwar News: तीन तलाक बोलकर पत्नी को घर से निकाला, पति समेत छह पर प्राथमिकी

Thu, 12 Nov 2026 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 12 Nov 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Wife driven out of home after husband pronounces 'triple talaq'; FIR registered against six, including the husband
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, 17 साल पहले हुई थी शादी, विवेचना शुरू
विज्ञापन

पथरी। थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति पर तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से निकालने और ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति समेत छह लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस के अनुसार, आमना प्रवीन निवासी सुल्तानपुर आदमपुर कोतवाली लक्सर ने पुलिस को दी तहरीर में ने बताया कि करीब 17 साल पहले उसकी शादी नाजिम निवासी निवासी पदार्थों के साथ हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं, जिनमें 16 वर्षीय बेटा और 14 व पांच वर्ष की दो बेटियां हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति नाजिम, सास समीना, देवर नईम, अफरोज पत्नी नईम और ननद नाजीमा उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते आ रहे हैं।
विज्ञापन


नौ नवंबर को ससुराल पक्ष के सभी लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई। इसके बाद पति ने तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया। साथ ही पति ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। एसपी दीपक सिंह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed