फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Entered the house ransacked in revenge, aerial firing

रंजिश में घर में घुसकर तोड़फोड़, हवाई फायरिंग

Mon, 10 Oct 2016 12:04 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 10 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Entered the house ransacked in revenge, aerial firing
Firing - फोटो : demo
परशदेपुर चौकी क्षेत्र के पूरे कलंदर मजरे निनावां गांव में रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर न सिर्फ तोड़फोड़ की, बल्कि हवाई फायरिंग की। इससे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने गांव पहुंच ग्रामीणों से पूछताछ की है।
विज्ञापन


गांव निवासी शिव प्रसाद दुबे व हरीलाल के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दो दिन पहले हरीलाल विवादित जमीन पर दीवार बनवा रहा था। अवैध निर्माण की शिकायत शिवप्रसाद दुबे ने सलोन उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार वर्मा से की थी।
विज्ञापन


एसडीएम ने थानाध्यक्ष को तत्काल काम रुकवाने का आदेश दिया था। रविवार को कुछ लोग मौके पर पहुंचे और विवादित दीवार को गिरा दिया। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने शिवप्रसाद दुबे के घर में तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं गांव में दहशत फैलाने के लिए कि उन लोगों ने असलहों से चार-पांच राउंड हवाई फायर भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर चौकी इंचार्ज राम अवतार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी की जा रही है। फायरिंग करने की बात गलत है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed