{"_id":"4b2d9b770cc9c73fc5dff499d0e3bcf2","slug":"entered-the-house-of-the-woman-blamed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला का सिर फोड़ा
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के आवासीय परिसर में मां और दो बेटियों ने घर में घुसकर चपरासी की पत्नी को जमकर पीटा। जिससे उसका सिर फट गया।
सूचना पर पहुंचे चपरासी व अन्य कर्मियों ने बीच बचाव किया। घटना के पीछे दरवाजे पर हुए जलभराव का विवाद बताया जा रहा है। सदर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अमेठी जिले के मुसाफिरखाना निवासी हंसराज फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में चपरासी है। कॉलेज परिसर में बने आवास में अपनी पत्नी सुनीता के साथ रहता है।
कॉलेज में ही चपरासी के पद पर तैनात सावित्री अपने परिवार के साथ उसके बगल के आवास में रहती है। दरवाजे पर जलभराव को लेकर सुबह दोनों में कहासुनी हुई।
सुनीता का आरोप है कि सावित्री अपनी दो बेटियों अंजू व सोनी के साथ उसके घर में घुस आई। लाठी-डंडों से उसे जमकर पीटा। इससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।
सूचना पर पहुंचे हंसराज व कॉलेज के अन्य कर्मियों ने बीच बचाव किया। इसके बाद परिवारीजन उसे जिला अस्पताल ले गए। कोतवाल शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।