फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Eight people sick from contaminated food

दूषित भोजन से आठ लोग बीमार

Sat, 23 Jul 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sat, 23 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Eight people sick from contaminated food
बीमारी - फोटो : अमर उजाला
ब्लॉक क्षेत्र के पूरे डेरा मजरे बासी रिहायक गांव में गुरुवार की रात दूषित भोजन खाने से आठ लोग बीमार हो गए है। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। उल्टी दस्त से पीड़ित आठ लोगों को सीएचसी भेजवाया, जबकि 50 से ज्यादा लोगों को परीक्षण कर दवा वितरित की। गांव में चूने का छिड़काव करने के बाद ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति प्रेरित किया गया।
विज्ञापन



गांव निवासी रामराज के घर में गुरुवार को दाल, चावल रोटी बनी थी। रात में सभी भोजन करने के बाद लेट गए। थोड़ी देर में सभी को उल्टी होने लगी। पहले गांव में एक झोलाछाप से उपचार कराया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन


सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य के अधीक्षक मनोज कुमार शुक्ला अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। टीम ने सभी का परीक्षण किया। रोगियों में सीमा, सिरंका, शाहिल, नीता, संतोष, अरविंद को सीएचसी भेजवाया। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि दूषित भोजन खाने से आठ लोग बीमार है। गांव में गंदगी की वजह से संक्रामक रोग फैलने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed