{"_id":"581b83964f1c1bad31437b3b","slug":"drunk-soldier-pointed-his-rifle-at-the-head-moharrir","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत सिपाही ने हेड मोहर्रिर पर तानी रायफल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत सिपाही ने हेड मोहर्रिर पर तानी रायफल
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
सिपाही
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइंस में तैनात एक हेड मोहिर्रर पर नशे में धुत एक सिपाही ने रायफल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। ड्यूटी के दौरान सिपाही ने यह हरकत की। पुलिस लाइंस में इतना सब कुछ होने के बाद भी प्रतिसार निरीक्षक राजबीर सिंह सिपाही को बचाने में जुटे रहे।
एसपी विनय यादव का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी और रायफल तानने वाले सिपाही के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात पुलिस लाइंस में विनय कुमार मिश्रा हेड मोहिर्रर ड्यूटी पर तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी विनय यादव का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी और रायफल तानने वाले सिपाही के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात पुलिस लाइंस में विनय कुमार मिश्रा हेड मोहिर्रर ड्यूटी पर तैनात था।
विज्ञापन
इसी दौरान एक सिपाही नशे की हालत में पहुंचा। उसने हेड मोहिर्रर पर रायफल तान दी। हेड मोहिर्रर ने इसका विरोध किया तो सिपाही ने उसे जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। प्रतिसार निरीक्षक ने सिपाही का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। लेकिन एसपी को मामले की जानकारी नहीं दी। यह मामला पुलिस लाइंस में चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन