{"_id":"59286e234f1c1b4365535fff","slug":"death-in-new-wife-s-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
रायबरेली
Updated Fri, 26 May 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
मुलही का पुरवा मजरे दहिगंवा में नवविवाहिता की मौत के बाद लगा ग्रामीणों का मजमा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवविवाहिता की शुक्रवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई तो ससुराल वालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कराने का प्रयास किया, लेकिन जिला अस्पताल से कोतवाली और वहां से शिवगढ़ थाने पहुंची सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवविवाहिता की शादी पांच दिन पहले हुई थी। उसकी मौत से हर कोई हैरत में है कि आखिर अचानक यह सब क्या हो गया।
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के राजापुर मजरे दहिगवां निवासी रामचंद्र यादव से सरिता (20) का 21 मई को विवाह हुआ था। एक दिन बाद ही उसके पिता रामआसरे मुल्ही का पुरवा मजरे कुसमोहरा कोतवाली महराजगंज विदा करा ले गए थे। घर वालों के मुताबिक 25 को ही सरिता विदा होकर ससुराल आई थी।
देर रात तक घर में संगीत आदि का कार्यक्रम हुआ। सुबह देर तक दोनों सोते रहे। भाभी अनीता ने जगाया तो पति रामचंद्र यादव जग गया, लेकिन सरिता नहीं उठी। काफी देर बाद फिर उसे उठाया, लेकिन वह नहीं उठी। अनहोनी की आंशका होने पर परिवारीजन उसे लेकर महराजगंज सीएचसी पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डॉ. शम्सी ने नवविवाहिता को मृत घोषित कर दिया और शव को शवगृह में रखवाने को कहा। घर वाले शव लेकर चुपचाप चले गए। गांव के पास ही शव का अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। शव मर्र्चरी में नहीं पहुंचने पर स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया।
जिला अस्पताल से मेमो के जरिये सूचना सदर कोतवाल और वहां से सूचना शिवगढ़ एसओ लालचंद्र सरोज और गुमावां चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार को दी गई। इस सूचना पर पुलिस ने नवविवाहिता के अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। एसओ का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।