फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dead body burnt to death in Rajbaha

युवक की हत्या कर डीह रजबहा में फेंका शव

Sat, 14 Oct 2017 11:17 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 14 Oct 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Dead body burnt to death in Rajbaha
फाइल
अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या करके उसके शव को डीह रजबहा में फेंक दिया गया। शनिवार की सुबह उसका शव रजबहा में मिलने से क्षेत्रीय लोगों में दहशत फैल गई। वारदात की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। आसपास के लोगों से शव की पहचान कराई गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव ही पहचान के लिए पुलिस पड़ोसी जनपदों से संपर्क साध रही है।
विज्ञापन


फुरसतगंज थाना क्षेत्र में नहर कोठी चौराहा से होकर डीह रजबहा निकला है। पूरे बादे सिंह गांव के लोग सुबह नित्यक्रिया के लिए रजबहा की तरफ गए थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने रजबहे में एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी होते ही आसपास के लोगों का मजमा लग गया। एसओ प्रेमपाल सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को बाहर निकाला गया। शव से बदबू आ रही थी।
विज्ञापन


इससे वहां पर लोगों का खड़ा रहना मुश्किल हो रहा था। शरीर पर चोट के निशान भी थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करके शव को डीह रजबहा में फेंका गया। पुलिस की ओर से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। शव की पहचान कराने के लिए पुलिस रायबरेली, प्रतापगढ़, बाराबंकी और लखनऊ जिले के पुलिस से भी संपर्क कर रही है। एसओ प्रेमपाल सिंह का कहना है कि डीह रजबहा में युवक का शव मिला है। उसकी हत्या की गई है या नहीं, यह पीएम रिपोर्ट और पहचान के बाद साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि दो दिन से युवक का शव डीह रजबहा में पड़ा था। सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंच रही थी। शनिवार को इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। रजबहा में पानी कम था, वरना शव बह जाता। इससे पुलिस को माथापच्ची न करनी पड़ती। सीओ तिलोई बीनू सिंह का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।


थाना क्षेत्र के डीह रजबहा में मिले युवक के बारे में थानेदार प्रेमपाल सिंह ने बताया कि शव की पहचान लाल बहादुर उर्फ लाला निवासी रामपुर मजरे जमालपुर थाना फुरसतगंज के रूप में हुई है। लाल बहादुर दो दिन से घर से गायब चल रहा था। मृतक के बेटे सुमित ने कपड़ों के जरिए पिता की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed