फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dabangs fired at toll plaza

टोल प्लाजा पर एसयूवी सवार दबंगों ने फायरिंग कर मांगी रंगदारी

Fri, 19 Apr 2019 11:42 PM IST
rajni rajni अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: rajni rajni Updated Fri, 19 Apr 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन

रायबरेली। लालगंज के ऐहार टोल प्लाजा पर गुरुवार रात दो एसयूवी सवार बदमाशों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि दबंगों ने रंगदारी भी मांगी। शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो आरोपी अभी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन



टोल प्लाजा कर्मी अमरोहा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र निवासी लई अहमद ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम निहस्था गांव निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, प्रतापगढ़ जिले के कंधईथाना क्षेत्र के दरछुट निवासी प्रदीप सिंह, बेहटकलां निवासी दीपांक वाजपेयी, लालगंज निवासी नरेंद्र बहादुर एक सफारी कार (यूपी 70 ईयू 8084) से तथा एक अन्य कार से निहस्था निवासी शिवम तथा उसमें सवार उसके साथी ने गाली-गलौज के साथ मारपीट की।
विज्ञापन



जान से मारने की धमकी देते हुए रंगदारी मांगी। डराने के लिए फायरिंग भी की, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। लई अहमद की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर राघवेंद्र सिंह, दीपांक वाजपेयी और प्रदीप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपियों के पास से पुलिस ने पिस्टल, दो जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ है। एक एसयूवी को पुलिस ने सीज कर दिया है। जबकि आरोपी नरेंद्र व शिवम फरार हैं। प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed