फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Constable to jail, post-incharge line hajir

सिपाही को जेल, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Fri, 04 Nov 2016 11:26 PM IST
रायबरेली
रायबरेली Updated Fri, 04 Nov 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Constable to jail, post-incharge line hajir
- फोटो : Demo Pic

विज्ञापन
जिले में गुरुवार को हुई बालिका से रेप के प्रयास के चर्चित मामले में मां की तहरीर पर आरोपी सिपाही को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं मामले को दबाने में जुटे रहे अटौरा चौकी इंचार्ज पर भी गाज गिरी। पुलिस कप्तान विनय यादव ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। 

गुरुबक्शगंज थाने की अटौरा चौकी क्षेत्र में गुरुवार को लालगंज कोतवाली में तैनात सिपाही अशोक सिंह डायल-100 के प्रशिक्षण से वापस जा रहा था। इसी दौरान जंगल में अन्य लड़कों के साथ जानवर चरा रही बालिका के पास पहुंचा।
विज्ञापन


सिपाही ने लड़कों को मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद उसने बालिका से दुराचार की कोशिश की। यही नहीं, उसके साथ अमानवीय व्यवहार भी किया। सिपाही की इस हरकत से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पहले अटौरा चौकी का घेराव किया और फिर रायबरेली-लालगंज मार्ग जाम कर दिया था। सूचना पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोक भी हुई।


पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी सिपाही को हिरासत में लिया, तब लोग शांत हुए थे। एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया है। शुक्रवार को आरोपी सिपाही को निलंबित करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed