{"_id":"587fbbb34f1c1b6f2eefe56f","slug":"checking-car-found-15-million-gold-silver","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग में कार से मिला 15 लाख का सोना-चांदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग में कार से मिला 15 लाख का सोना-चांदी
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 19 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
चेकिंग में कार से काले बैग में मिला 15 लाख का सोना-चांदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान एक कार से 15 लाख रुपये का सोना-चांदी मिला है। युवक सोना-चांदी रखने का कोई साक्ष्य नहीं दिखा पाया। पुलिस ने कार पर सवार अमेठी जिले के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं चेकिंग के दौरान कई गाड़ियों से नीली बत्ती हटवाई गई।
सदर कोतवाल सुधीर चंद्र पांडेय, एसआई संजय सिंह ने टीम के साथ त्रिपुला चौराहे पर बुधवार रात चेकिंग लगाए थे। इसी दौरान लखनऊ से जिला मुख्यालय की तरफ आ रही एक कार को रोका गया। जांच करने पर कार के अंदर रखे एक काले रंग के बैग में पॉलीथिन में लिपटी 20 किलोग्राम चांदी और 156 ग्राम सोना मिला।
इसके युवक कोई कागजात नहीं दिखा पाया। कोतवाल सुधीर चंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस ने कार सवार युवक दिनेश जैन निवासी जायस जिला अमेठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा। कोतवाल का कहना है कि करीब 10 लाख रुपये की चांदी और 5 लाख रुपये का सोना बरामद हुआ है।
विज्ञापन
किसी सर्राफ को बुलाकर भी इसका आंकलन कराया जाएगा। पूछताछ के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। सोना-चांदी जब्त कर लिया गया है। इसे आयकर विभाग को सौंप दिया जाएगा। आयकर टीम दस्तावेज चेक करेगी। वही आगे की कार्रवाई करेगी।