{"_id":"580a60864f1c1b434b705588","slug":"cement-truck-full-miscreants-looted-workers-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने सीमेंट भरा ट्रक लूटा, श्रमिक लापता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने सीमेंट भरा ट्रक लूटा, श्रमिक लापता
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की रात हाईवे पर खड़े सीमेंट भरे ट्रक को बदमाशों ने लूट लिया। ट्रक पर सो रहा श्रमिक भी गायब है। सुबह वारदात की जानकारी से हड़कंप मच गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके ट्रक खोजबीन शुरू कर दी है।
ट्रक चोरी होने से पुलिस की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। मालिक का कहना है कि ट्रक की कीमत करीब 18 लाख रुपये है। शहर के गांधी नगर निवासी आलोक मिश्रा का ट्रक (यूपी 33 टी 8331) रात में लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग स्थित मामा चौराहा पर खड़ा था। उस पर 200 बोरी सीमेंट लदी थी।
रात में गाड़ी चालक अमर बहादुर ट्रक खड़ा करके अपने घर महानंदपुर चला गया था। वहीं श्रमिक गुरुचरन निवासी जमालपुर उसी पर सो गया। इसी बीच ट्रक लूट लिया गया। गुरुवार की सुबह ट्रक गायब मिला। श्रमिक भी वहां पर नहीं था। ट्रक मालिक ने पहुंचकर खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
यहां तक श्रमिक का मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है। पीड़ित आलोक मिश्रा का कहना है कि बदमाशों ने ट्रक को लूटकर फरार हो गए हैं। श्रमिक भी गायब है। आलोक मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल कमलेश पांडेय का कहना है कि जल्द ट्रक व श्रमिक को खोज निकाला जाएगा। जल्द ट्रक लूटने वाले पकड़े जाएंगे। वहीं एक अन्य घटना के तहत बछरावां थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात कार सवार बदमाशों ने हाईवे पर खडे़ ट्रक को लूटने का प्रयास किया।
विरोध करने पर कंडेक्टर की जमकर धुनाई की। यही नहीं ट्रक में तोड़फोड़ भी की। शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे तो कार सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच की। मामले में चार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बछरावां थाना क्षेत्र के कुंदनगंज स्थित एक ट्रांसपोर्ट के मैनेजर प्रभु नारायण सिंह निवासी ग्राम सिक्का खेड़ा पोस्ट ओई ने शनिवार को थाने में तहरीर दी कि रात में हाईवे पर ट्रांसपोर्ट के किनारे ट्रक संख्या यूपी 33 एटी 4888 खड़ा था। इसी दौरान कार सवार बदमाश आए और धावा बोल दिया।
ट्रक पर सो रहे कंडेक्टर घनश्याम निवासी कुबेरी खेड़ा राजा मऊ थाना बछरावां से गाड़ी की चाबी छीन ली। पर गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। विरोध करने पर बदमाशों ने कंडेक्टर की जमकर धुनाई की, जिससे उसे गंभीर चोटें आई। यही नहीं ट्रक में तोड़फोड़ भी की।
बताया जा रहा है कि बदमाशों का मकसद ट्रक लूटना था, लेकिन स्टार्ट न होने पर वह भाग खड़े हुए। थानेदार अरविंद पांडेय का कहना है कि चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।