{"_id":"5a5503744f1c1b9b518b5e54","slug":"case-on-ex-pradhan-and-vdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्येष्टि स्थल निर्माण में किया गबन, पूर्व प्रधान व वीडीओ पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंत्येष्टि स्थल निर्माण में किया गबन, पूर्व प्रधान व वीडीओ पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुर के धूता गांव में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में 7.74 लाख रुपये की गड़बड़ी पकड़ी गई है। इसके बाद पूर्व प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए डीपीआरओं ने एडीओ पंचायत जगतपुर से पूर्व प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ ही अन्य दोषियों का नाम उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
दो साल पहले जगतपुर ब्लॉक के धूता गांव में 13.10 लाख रुपये से अंत्येष्टि स्थल बनाने का काम शुरू किया गया था। ग्राम पंचायत ने पूरी धनराशि खर्च कर दी, लेकिन काम अधूरा रह गया था।
विज्ञापन
शिकायत पर जांच की गई तो पता चला कि 7.74 लाख का काम नहीं कराया गया और धनराशि खर्च कर दी गई। लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता की तकनीकी जांच में 7.74 लाख की गड़बड़ी पकड़ में आने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
डीपीआरओ ने जगतपुर के एडीओ पंचायत अशोक कुमार बेनू को पत्र जारी करके पूर्व प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ ही अन्य दोषियों के नाम उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं, जिससे दोषियों पर मुकदमा किया जा सके।
डीपीआरओ सीके वर्मा ने बताया कि अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में 7.74 लाख रुपये के गबन की पुष्टि होने के बाद दोषियों के खिलाफ एफआईआर होनी है। एडीओ पंचायत जगतपुर से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आते ही एफआईआर होगी।