{"_id":"57813ef74f1c1bb65b7f9b45","slug":"car-riders-women-stolen-jewelery-of-one-and-half-lack","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार महिलाओं ने पार किए डेढ़ लाख के आभूषण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार महिलाओं ने पार किए डेढ़ लाख के आभूषण
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
jewelry
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले की मोड़ पर स्थित एक सराफा व्यवसायी को कार ावार पांच महिलाओं ने झांसे में लेकर डेढ़ लाख रुपये के आभूषण पार कर दिए। महिलाओं ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का तार भी निकाल दिया था। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
कस्बे के सब्जी मंडी दुर्गा मंदिर निवासी राजकुमार शर्मा की सर्राफ की दुकान आजाद नगर मोहल्ले की मोड़ पर है। व्यवसायी ने बताया कि शनिवार को दोपहर दो बजे उसकी दुकान में दो महिलाएं आईं। आभूषण खरीदने की बात कहकर देखने लगी। कुछ ही देर बाद दो और महिलाएं आईं।
वह भी आभूषण देखने लगी। थोड़ी ही देर बाद दुकान में एक महिला फिर आई। इन महिलाओं ने आभूषण देखने शुरू किए और व्यवसायी को झांसे में लेकर आभूषण से भरी एक थैली पार कर दी। पीड़ित ने बताया कि इन आभूषणों की कीमत डेढ़ लाख रुपये थी।
विज्ञापन
व्यवसायी ने बताया कि महिलाओं ने उसकी दुकान से तोड़िया आदि सामान भी खरीदा है। महिलाएं इतनी चालाक थी कि उन्होंने दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरे का भी तार निकाल दिया था। जब महिलाएं दुकान से चली गई तो व्यवसायी को घटना के बारे में पता चला।
पीड़ित शिकायत करने कोतवाली पहुंचा। कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरे से घटना की पुष्टि हो गई है। महिलाएं कार संख्या यूपी 70 सीआर 7173 से आईं थीं। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि महिलाओं की छानबीन की जा रही है।