फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Blew sticks over grain distribution, stones

अनाज वितरण को लेकर चटकीं लाठियां, पथराव

Fri, 16 Dec 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Fri, 16 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Blew sticks over grain distribution, stones
तनाव के हालात को देखते हुए पांच थानों की फोर्स समेत भारी पुलिसबल तैनात - फोटो : अमर उजाला
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के वतिया गांव में अनाज वितरण के दौरान शुक्रवार को बवाल हो गया। मामूली कहासुनी के बाद हालात बेकाबू हो गए। कार्डधारकों ने लाठियां चटकाईं और पथराव के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


बीच बचाव में एक दरोगा समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से चार घायलों की हालत नाजुक होने पर सीएचसी पहुंचा गया, जबकि खौफजदा शेष घायलों ने निजी चिकित्सकों से इलाज कराया। तनाव के हालात को देखते हुए पांच थानों की फोर्स गांव में तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वतिया गांव का कोटेदार सतीश यादव दोपहर में अनाज का वितरण कर रहा था। देर शाम तक कार्डधारकों को अनाज वितरण किया गया। शाम को कुछ कार्डधारक आए और अनाज मांगने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर होने के कारण कोटेदार ने शनिवार को अनाज देने बात कही, लेकिन कार्डधारक अनाज लेने की बात पर अड़े रहे। इसी को लेकर वहां खड़े कुछ अन्य कार्डधारकों और अनाज लेने आए कार्डधारकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते पथराव और लाठियां चलने लगी। 

लोगों ने कुल्हाड़ी से भी एक दूसरे पर प्रहार किए। सूचना मिलने पर शिवरतनगंज थाने से दरोगा अरविंद तिवारी मौके पर पहुंचे। बीच बचाव के दौरान उनके पैर में कुल्हाड़ी लगी जिससे वह घायल हो गए। इसके अलावा राजा, तौसीब, शहजाद समेत एक दर्जन कार्डधारक घायल हुए।

बवाल की सूचना पर फुरसतगंज, जायस, मोहनगंज, जगदीशपुर समेत अन्य कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात होने के बावजूद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने एसआई के अलावा घायल हुए राजा, तौसीब और शहजाद को सीएचसी पहुंचाया। वहीं अन्य घायल पुलिस की कार्रवाई के डर से मौके से फरार हो गए। 


गांव में तैनात कर दी गई है फोर्स
शिवरतनगंज थानेदार रामराघव सिंह का कहना है कि कार्डधारक शहजाद राशन लेने गया था, जबकि देर होने के कारण कोटेदार अनाज देने से मना कर रहा था। इसी बात को  लेकर विवाद शुरू हुआ। गांव में तनाव के हालात को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मारपीट करने वालों की पहचान कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed