{"_id":"fbebd9e4f6d2f31b64eb30160a6cc0f2","slug":"beat-man-killed-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को पीट-पीटकर मार डाला
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात ग्रामीणों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसके दो साथियों को भी दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वे भाग निकले।
पुलिस के मुताबिक चोरी की नियत से तीनों एक घर में घुसे थे, तभी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
ग्रामीण की तहरीर पर चोरी की एफआईआर दर्ज कर पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के बल्दी मिश्र का पुरवा मजरे कोटवा गांव में देर रात ग्रामीणों ने 35 वर्षीय एक युवक को पकड़ लिया।
और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं उसके दो साथियों को भी ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ना चाहा, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गांव निवासी श्रवण कुमार और अनिल कुमार लखनऊ में परिवार समेत रहते हैं। रात में तीन युवक श्रवण के घर में चोरी की नियत से घुस गए।
इसकी जानकारी ग्रामीणों को हो गई। घेराबंदी करके एक युवक को ग्रामीणों ने इतना पीटा कि वह मर गया। युवक की मौत पर घबराए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।एसओ दिनेश यादव फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के गांवों में पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। थानेदार का कहना है कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रामीण जगजीवन की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।