{"_id":"5881072f4f1c1b417fefdfe6","slug":"bank-officials-telling-account-flown-90-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक अधिकारी बताकर खाते से उड़ाए 90 हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक अधिकारी बताकर खाते से उड़ाए 90 हजार
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
atm card
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अमृत का पुरवा मजरे कुम्हड़ौरा गांव निवासी एक युवक साइबर क्राइम का शिकार हो गया। बैंक अधिकारी बताकर साइबर क्राइम अपराधियों ने उसके खाते से 90 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
अमृत का पुरवा गांव निवासी रघुवीर ने बताया कि उसके मोबाइल पर फोन आया था। फोन करने वाले युवक ने खुद को बैंक का अधिकारी बताकर एटीएम कार्ड बंद हो जाने की बात कही। एटीएम कार्ड फिर से चालू कराने के लिए युवक ने उससे एटीएम कार्ड के ऊपर लिखा नंबर और पिन नंबर पूछा।
उसने पूरी जानकारी युवक को दे दी। उसके बाद उसके खाते से 90 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। वहीं हर बार की तरह इस बार भी प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।